कपूरथला. कपूरथला के बेगोवाल में बड़ी अजीब वारदात हुई है. जहाँ मेले में एक झूला अचानक से हवा में स्थिर हो गया. खबर ही की यह झूला खराब हो गया और उसमें बैठे कई लोग हवा में ही लटके रह गए, जिसके बाद वह अपनी जान-बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. सभी जिस कारण मेले में अफरा-तफरी मच गई. करीब एक घंटे तक हवा में झुला लटका रहा, जिसके बाद झूले को ठीक करके उतारा गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.
जानकारी के मुताबक बेगोवाल में संत बाबा प्रेम सिंह जी की सलाना बरसी पर मेला लगवाया गया था। इस दौरान काफी ज्यादा झूले लगाए गए थे। इसी बीच अचानक हिंडोला झूला ऊपर जाकर रुक गया। झूले में फंसे लोग और बच्चे डर के मारे चिल्लाने लगे, जिससे नीचे खड़े उनके परिजनों में भी घबराहट फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। करीब 1 घंटे तक लोग हवा में ही लटके रहे। इसके बाद झूले को ठीक कर उन्हें उतारा गया।

लोगों ने झूले के फिटनेस को लेकर उठाए सवाल
लोगों ने मांग की है कि मेले में लगे सभी झूलों की फिटनेस जांच करवाई जाए। मेला प्रबंधन ने भी लोगों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया है। मेला मुख्य रूप से 3 जून तक चलेगा। हर साल की तरह इस बार भी लोगों और बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में तरह-तरह के आधुनिक झूले लगाए जाते हैं।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

