कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला से बड़ी खबर सामने आई है. जहां दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. यह इतनी बढ़ गई कि दोनों गुट आपस में भीड़ गए और एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए. इस दौरान एक गुट के दो हवालाती घायल हो गए. खबर है कि दोनों को गंभीर चोट आई है.
हालांकि, घायल बाबी ने बताया कि वर्ष 2025 में लड़ाई-झगड़े के मामले में उसके खिलाफ भार्गव कैंप थाने में केस दर्ज हुआ था. मामले की पेशी के दौरान वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया। बाबी के अनुसार, जब वह अपने घर मिलने के लिए आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हालात को देख जेल प्रशासन ने दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है.सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायलों की पहचान बाबी पुत्र सोम नाथ और लक्की लोहारिया निवासी बूटा मंडी जालंधर के रूप में हुई है. दोनों घायल आपस में सगे भाई हैं. झगडे़ की क्या वजह रही यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन यह भी पता चला है कि दोनों गुटों काफी दिन से तनातनी चल रही थी. आगे की जांच अब पुलिस करेगी. दोनों गुटों में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी जो इस लड़ाई में शामिल थे.
- जीवन सूक्त : दीर्घकालिक सफलता के लिए साथ रखिए धैर्य, प्रतीक्षा और निरंतरता – संदीप अखिल
- Navratri Day 2 : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र
- 12 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- CJI सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से किया इनकार, SC मार्च से पहले विपक्ष को लगा बड़ा झटका
- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’

