कपूरथला। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी हलके में जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले ढिलवां ब्लॉक के बाहर आम आदमी पार्टी के वर्करों और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि फायरिंग भी हुई। खबर है कि इस दौरान नेता के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, इसी दौरान फायरिंग भी हुई, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया रुकवा दी गई।
उम्मीदवार को किनडैप करने की कोशिश
विधायक राणा इंदर प्रताप ने कहा कि उनके एक उम्मीदवार को किडनैप करने की कोशिश की गई। वहीं एक अन्य उम्मीदवार को ऑफिस जाने से भी रोका गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाका लगाया हुआ था और दूसरी तरफ पुलिस एक किनारे पर खड़ी हुई थी।

रोकी गई चुनाव प्रक्रिया
माहौल तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया को रुकवा दिया। स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने भी घटनास्थल पर फायरिंग की बात स्वीकार की है और उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
- कांड, कार्रवाई और कारावासः बच्ची से रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, हैरान कर देगा हैवानियत का पूरा मामला
- खुशखबरी: बिहार के इस जिले में जल्द खुलेगी नई चीनी मिल, 100 एकड़ जमीन चिन्हित
- MP TOP NEWS TODAY: कांग्रेस विधायक दिल्ली में गिरफ्तार, भोपाल में शॉर्ट एनकाउंटर, विधायक निर्मला सप्रे बोली- मैं कांग्रेस में हूं, महाकाल के दरबार में अक्षय कुमार, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
