कपूरथला। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी हलके में जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले ढिलवां ब्लॉक के बाहर आम आदमी पार्टी के वर्करों और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि फायरिंग भी हुई। खबर है कि इस दौरान नेता के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, इसी दौरान फायरिंग भी हुई, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया रुकवा दी गई।
उम्मीदवार को किनडैप करने की कोशिश
विधायक राणा इंदर प्रताप ने कहा कि उनके एक उम्मीदवार को किडनैप करने की कोशिश की गई। वहीं एक अन्य उम्मीदवार को ऑफिस जाने से भी रोका गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाका लगाया हुआ था और दूसरी तरफ पुलिस एक किनारे पर खड़ी हुई थी।

रोकी गई चुनाव प्रक्रिया
माहौल तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया को रुकवा दिया। स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने भी घटनास्थल पर फायरिंग की बात स्वीकार की है और उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
