कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के पंडोरी इलाके में इस वक्त सन्नाटा पसरा हुआ है। एक ही परिवार के पांच चिरागों के बुझने की खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जहां परिवार शुरुआत में इन मौतों की वजह नशे को बता रहा था, वहीं पांचवें बेटे सोनू की मेडिकल रिपोर्ट ने मामले में नया मोड़ ला दिया है।
मां की ममता पर टूटा दुखों का पहाड़
परिवार के अनुसार, चार बेटों की मौत पहले ही हो चुकी थी और अब पांचवें बेटे सोनू ने भी दम तोड़ दिया है। पांचों बेटों को खोने वाली मां मनजीत कौर का बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परिवार पहले से ही बेहद तंगहाली और मुश्किलों से जूझ रहा था, और इस सामूहिक त्रासदी ने उन्हें पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था गुहार का वीडियो
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब मनजीत कौर का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में मां रोते हुए प्रशासन से अपने आखिरी बेटे को बचाने की गुहार लगा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में सोनू को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर के गुरु नानक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
शुरुआती दावों में परिवार ने कहा था कि सभी बेटों की मौत नशे के कारण हुई है, लेकिन सोनू की मेडिकल जांच ने तस्वीर बदल दी है।
- मुजफ्फरपुर में शातिर चोर और गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, मकान मालिक भी गिरफ्तार
- यादव समाज की मांग पूरी! मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
- भाजपा, चुनाव आयोग, EVM और धांधली! अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार को घेरा, फर्जी वोटरों के आंकड़ें बताते हुए दिया बड़ा बयान
- रावी दरिया में बहा किसान पाकिस्तान सीमा में मिला मृत, पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF को सौंपा शव
- E20 पेट्रोल के बाद 5% हाइड्रोजन रसोई गैस में मिलाने का ड्रॉफ्ट तैयार; किचेन का बजट बिगड़ने के आसार

