कपूरथला के जालंधर रोड पर नूरपुर दोना गांव में स्थित एक गद्दे की फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि काले धुएं के गुबार 20 किलोमीटर दूर जालंधर से भी साफ दिखाई दे रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और चार घंटे से अधिक समय से राहत व बचाव कार्य जारी है। फैक्ट्री का सारा सामान जलकर राख हो चुका है।
डीएसपी सब-डिवीजन दीपककरण सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में काम सुबह 9 बजे शुरू होता है, लेकिन सुबह 8:15 बजे अचानक आग भड़क उठी। उस समय फैक्ट्री में 7 से 8 कर्मचारी मौजूद थे। अधिकांश कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन एक कर्मचारी के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। यह कर्मचारी विशनपुर जट्टा गांव का निवासी है। कुछ सहकर्मियों का कहना है कि वह सुरक्षित बाहर निकल गया, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही एसडीएम इरविन कौर और डीएसपी दीपककरण सिंह मौके पर पहुंचे। कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, रेल कोच फैक्ट्री, करतारपुर और जालंधर से फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, साथ ही यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि कोई और हताहत न हो। इस हादसे ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है, और फैक्ट्री मालिकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आग के कारणों की जांच के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
- बंगाल की वो दास्तान! 17 साल पहले छूटा था धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’, मची हलचल
- 14 महीने के बच्चे के शव से छेड़छाड़, कब्र खोदकर निकाली लाश, परिजनों ने जताई तांत्रिक विद्या की आशंका
- खबर का असर : मंत्रालय बस अग्निकांड के बाद RTO की जांच में कंडम निकली बसें
- भुज से बरौनी के बीच दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए 730 मीटर सड़क का चौड़ीकरण, CM डॉ मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया जद में

