कपूरथला पुलिस ने अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए फगवाड़ा में तैनात चार पुलिस कर्मियों को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूरी टीम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक सब इंस्पेक्टर, दो एएसआई और एक कांस्टेबल शामिल है।
फगवाड़ा की एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया है कि डीआईजी जल्द इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देंगे। आरोपी पुलिस कर्मियों की पहचान फगवाड़ा में सीआईए इंचार्ज बिसमिन सिंह माही, एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कांस्टेबल जगरूप सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई तस्करी और पैसों के लेन-देन के चलते की गई। जब सभी आरोपी कथित तौर पर 2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों को आज मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। सदर पुलिस फगवाड़ा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत औपचारिक मामला दर्ज किया गया है।
- गांधी सागर में शिफ्ट होगी मादा चीता CCB-2! सीएम मोहन यादव करेंगे रिलीज; ‘प्रोजेक्ट चीता’ का विस्तार
- हैदराबाद में महिला से मारपीट: होमगार्ड ने बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल होने पर नौकरी से बर्खास्त
- विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल : डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश समिति के लोग, थाने का किया घेराव
- बनारस में बस के लिए लंबा इंतजार अब गुजरे जमाने की बात, 250 नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, जानिए रूट और टाइमिंग
- Jharkhand Top News: विमला प्रधान के निधन से शोक, हेमंत सोरेन की 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में पेशी, रंजय हत्याकांड में 2 आरोपी बरी


