कपूरथला। केंद्रीय जेल में बंद कैदी की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद से सनसनी फैल गई है। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे जेल में सनसनी फैल गई है। इस मौत का क्या कारण था और कैसे मृत्यु हुई इसके लिए पुलिस जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सरवण सिंह पुत्र मुंशी राम, निवासी केंद्रीय जेल कपूरथला के रूप में हुई है। ड्यूटी डॉक्टर शेखर भार्गव ने बताया कि जेल से दो सिक्योरिटी गार्ड एक कैदी को लेकर अस्पताल पहुंचे और बताया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ओडिशा से दुर्ग जा रही थी गांजे की खेप, पुलिस ने बीच रास्ते तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, कार समेत 13 लाख का माल जब्त
- भाजपा के 14 समर्थित पार्षद, फिर भी प्रत्याशी को 0 वोट! मूण्डवा में एक वोट से RLP की जीत
- सरकारी अस्पताल में बीजेपी नेता की दबंगई! गार्ड के मना करने पर भी रैंप पर दौड़ाई ई-बाइक, CCTV में कैद हुई करतूत
- चोरी का ऐसा खेल कि उड़ जाए होश: दिन में बनाते थे शिकार, रात के अंधेरे में पिकअप से उड़ा ले जाते थे लाखों का माल
- पीएम की मिमिक्री पर राहुल गांधी को बृजभूषण सिंह की दो टूक, बोले- राजनीति का सबसे निचला स्तर



