कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी की अनाज मंडी कल देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक आढ़तिए के प्राइवेट फड़ पर मौजूद एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। खून से लथपथ युवक को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया, जहां फर्स्ट एड के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान सनी (23) पुत्र सुभाष, निवासी मौजू खेड़ा, के तौर पर हुई है, जहां यह घटना हुई है वह पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है लेकिन ,इसके बाद भी बेखौफ हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई है गोलियों की आवाज सुनते ही अनाज मंडी में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस चौकी के इंचार्ज जसजीत सिंह ने बताया कि मौके से तीन खाली रौंद बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- “मेरे पापा वकील हैं…” तेज रफ्तार कार ने ओला ड्राइवर को उड़ाया, दोनों पैर टूटे, सिर पर गंभीर चोट… हादसे के बाद भी दिखा हनक
- Jharkhand Bank Fraud: ऊर्जा निगम में 109 करोड़ के बैंक फ्रॉड से हड़कंप, 40.50 करोड़ की फर्जी एफडी ने खोली सिस्टम की पोल
- एटा में मां-बेटी की हथौड़े से पीटकर हत्या, आंखें फोड़ी; काट दिया चेहरा
- DUSU में निर्दलीय जीते दीपांशु शौकीन की Gen-Z के लिए 4 मांगें, DU प्रशासन को सौंपा पत्र
- बार-बार पर्दे धोने की जरूरत नहीं, धूल से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके