चंडीगढ़। करण औजला शो को लेकर चंडीगढ़ में गजब का क्रेज देखा गया है, लेकिन यहां किए जाने वाला शो आयोजकों के भारी पड़ा। यहां विज्ञापन नियमों का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने नोटिस जारी की है, जिसके अनुसार एक करोड़ रुपये रिकवरी दिखाई जा रही है। आयोजकों ने निर्धारित समय में यह राशि जमा नहीं कराई तो जुर्माना और ब्याज सहित राशि वसूल होगी।
करण औजला शो को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आ रहा है, इस बीच होर्डिंग के लिए बड़ी राशि का भुगतान आयोजकों को करना होगा। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में एडवर्टाज्मेंट कंट्रोल ऑर्डर-1954 लागू होने से बिना मंजूरी किसी भी तरह का कोई विज्ञापन नहीं लगाया जा सकता। इस ऑर्डर में विज्ञापन को रेगुलेट करते हुए सभी तरह की फीस भी निर्धारित की गई है, लेकिन इसके बाद भी शो के आयोजकों ने मनमानी की।

जानकारी के अनुसार एंफोर्समेंट विंग की रिपोर्ट और निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। एंफोर्समेंट विंग ने बताया था कि सात दिसंबर को सेक्टर-34 प्रदर्शनी ग्राउंड में करण औजला के लाइव कान्सर्ट में कई तरह के विज्ञापन होर्डिंग्स लगाए गए थे। इनकी मंजूरी नगर निगम से नहीं ली गई थी। इसके बाद यह नोटिस भेजा गया है।
- राज्यपाल डेका से रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल ने की मुलाकात, कहा- सुंदर संस्कृति, कला और परंपराओं वाला मनोरम प्रदेश है छत्तीसगढ़
- पटना में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल, 2 रू. प्रति लीटर की बढ़ोतरी, जानें क्या है वजह
- एक दिन में दो शिकार, इजरायल ने ईरान के 2 बड़े कमांडर मारे गिराए, IRGC और बासिज फोर्स पर प्रहार
- कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल: नकुलनाथ के मंच से उतरते ही आपस में भिड़े कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- Rajasthan News: गौना के लिए बना रहे थे दबाव, लड़की पहुंच गई कोर्ट! जोधपुर में 9 साल पुराना रिश्ता एक झटके में खत्म, पढ़ें ऐतिहासिक फैसला

