चंडीगढ़। करण औजला शो को लेकर चंडीगढ़ में गजब का क्रेज देखा गया है, लेकिन यहां किए जाने वाला शो आयोजकों के भारी पड़ा। यहां विज्ञापन नियमों का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने नोटिस जारी की है, जिसके अनुसार एक करोड़ रुपये रिकवरी दिखाई जा रही है। आयोजकों ने निर्धारित समय में यह राशि जमा नहीं कराई तो जुर्माना और ब्याज सहित राशि वसूल होगी।
करण औजला शो को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आ रहा है, इस बीच होर्डिंग के लिए बड़ी राशि का भुगतान आयोजकों को करना होगा। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में एडवर्टाज्मेंट कंट्रोल ऑर्डर-1954 लागू होने से बिना मंजूरी किसी भी तरह का कोई विज्ञापन नहीं लगाया जा सकता। इस ऑर्डर में विज्ञापन को रेगुलेट करते हुए सभी तरह की फीस भी निर्धारित की गई है, लेकिन इसके बाद भी शो के आयोजकों ने मनमानी की।

जानकारी के अनुसार एंफोर्समेंट विंग की रिपोर्ट और निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। एंफोर्समेंट विंग ने बताया था कि सात दिसंबर को सेक्टर-34 प्रदर्शनी ग्राउंड में करण औजला के लाइव कान्सर्ट में कई तरह के विज्ञापन होर्डिंग्स लगाए गए थे। इनकी मंजूरी नगर निगम से नहीं ली गई थी। इसके बाद यह नोटिस भेजा गया है।
- नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में नया मोड़, सरपंच पहुंचे SP ऑफिस, कहा- राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा
- अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के जवान की मौत, 4 घायल
- फोन करके होटल बुलाया और फिर… करनाल में युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का बड़ा दावा
- खंभा गाड़ते वक्त बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
- सुसनेर में आखिर क्यों पड़ी मशीन बदलने की जरूरत? कांग्रेस विधायक बोले- तुम्हारे बाप का राज है क्या? इधर रायसेन में उपचुनाव का बहिष्कार


