करनाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण, समाज के प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन और जनसेवा के संकल्प से मजबूत होती है। आत्मीय संवाद और विचार-विमर्श के ऐसे कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रेरणा देते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सोमवार को सेक्टर-4 स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा के निवास पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी संतोष अत्रेजा एवं ओम प्रकाश अत्रेजा का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों के लिए अमूल्य प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि करनाल के सुनियोजित विकास, नागरिक सुविधाओं में विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों, संगठन और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलती है।
महापौर ने कहा कि ऐसे आत्मीय मिलन कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं होते, बल्कि समाज की अपेक्षाओं को समझने और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। वरिष्ठजनों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
चाय पर चर्चा के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से सार्थक संवाद हुआ। उपस्थितजनों ने प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला महामंत्री मानव पुरी सहित अनेक गणमान्य वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों ने जनसेवा के कार्यों के लिए अपना मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया।
- AI तकनीक से जंगल और वन्यजीवों की होगी 24 घंटे निगरानी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
- ‘सरकार सत्ता के अहंकार में संवेदनहीन हो गई…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार से जनता परेशान
- MP Politics: अवधेश नायक की BJP में घर वापसी तय? कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची से नाम गायब
- तेज आंधी बनी काल, ट्रैक्टर सवार युवक की दर्दनाक मौत
- MP में छात्रवृत्ति घोटाला: यूको बैंक और मैनेजमेंट कॉलेज ने मिलकर डकारे 1 करोड़ रुपये, CBI की एंट्री

