टीवी और ओटीटी की लोकप्रिय अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और उनके पति वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। 29 जुलाई, 2026 को करिश्मा ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और फैंस से लेकर बॉलीवुड व टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने नए माता-पिता को शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए लिखा- “गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन पर जन्म हुआ… हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे बीच है। 29 जुलाई 2026। हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, नन्हे मेहमान। – करिश्मा और वरुण।” इस पोस्ट के साथ कपल ने अपनी खुशी का इजहार किया, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए।

कब की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा?

गौरतलब है कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने 6 अप्रैल, 2026 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने बेहद खास अंदाज में यह खुशखबरी साझा की थी, जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं और उन्होंने कई खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी साझा कीं। उनकी तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया और उन पर प्यार बरसाया।

बता दें कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और वरुण बंगेरा (Varun Bangera) की शादी 5 फरवरी, 2022 को मुंबई में एक निजी समारोह में हुई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस हमेशा से पसंद करते आए हैं और अब बेटे के जन्म के साथ उनके परिवार में नई खुशियां जुड़ गई हैं।

करिश्मा तन्ना का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने साल 2001 में मशहूर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज, रियलिटी शोज और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।