करनाल। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने मामले में बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया कि यह केवल एक चोरी का मामला नहीं है, बल्कि ऐसे लाखों मामलों को दबाया गया है।
करनाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कर्मबीर बौद्ध ने कहा कि ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर कई तरह की अनियमितताओं को अंजाम दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनके राज्यसभा चुनाव के दौरान भी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने कांग्रेस के कई वोट जानबूझकर रद्द किए थे।
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि जिस अधिकारी का नाम अब राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में सामने आ रहा है, वही उनके चुनाव में भी रिटर्निंग ऑफिसर था। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।

कर्मबीर बौद्ध ने भाजपा और संबंधित लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि “ये लोग हिंदू नहीं हैं, भगवान का चंदा लूटने वाले लोग हैं। इनमें न दया है और न धर्म।” उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बेहद गंभीर विषय है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की हुई है। मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जबकि इस बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
