प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आम भक्तों के साथ ही वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कर्ण शर्मा और सिद्धार्थ कौल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां वे भगवान महाकालेश्वर की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

क्रिकेटर कर्ण शर्मा और सिद्धार्थ कौल ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिए और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहीं। भस्म आरती के बाद मंदिर समिति की ओर से दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें: 26 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का भांग-चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

इस दौरान क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने कहां कि बाबा महाकाल हमेशा बुलाते है तो मैं आता रहता हूं। बाबा के दर्शन के लिए और यहां मंदिर की व्यवस्था भी बहुत अच्छी है। वहीं सिद्धार्थ कौल ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन कर एक पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। हर व्यक्ति को एक बार बाबा महाकाल की भस्म आरती में जरूर आना चाहिए।

ये भी पढ़ें: राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे पहुंची महाकाल की शरण: नंदी हॉल से दर्शन कर बाबा का लगाया ध्यान, मंदिर व्यवस्था को बताया शानदार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m