करनाल। जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 08 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार उर्फ सैंसी पुत्र हरबंश निवासी गांव नलवीपार, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल के रूप में हुई है।
इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में इससे पूर्व आरोपी कर्ण पुत्र पूर्ण चंद तथा संजय पुत्र पूर्ण चंद, दोनों निवासी गांव नलवीपार, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस नशा तस्करी के मामले में सुरेश कुमार उर्फ सैंसी भी शामिल था। इसके बाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है। जिला पुलिस करनाल ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
- नवरात्रि पर गरबा पंडाल में एंट्री को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भोपाल में बवाल
- अभियुक्त की गैरमौजूदगी में दर्ज हुए गवाहों के बयान, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा की रद्द
- VVIP काफिले में तैनात पुलिसकर्मी 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये

