करनाल। जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना शहर करनाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसी की तांबे की पाइप चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 1 किलो 500 ग्राम तांबे की पाइप बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र राजू निवासी निर्मल कुटिया, करनाल के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार, संचालक कबीर मोबाइल, शॉप नंबर-13, ओल्ड बस स्टैंड करनाल की शिकायत पर थाना शहर करनाल में मामला दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता ने बताया था कि 26 जुलाई की रात उसकी दुकान सहित आसपास स्थित अन्य दुकानों से एसी के कंप्रेसर की तांबे की पाइप चोरी कर ली गई।
मामले की जांच के दौरान थाना शहर करनाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 1 किलो 500 ग्राम तांबे की पाइप बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- 10 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी बिहार की तस्वीर! CM सम्राट ने किया CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन
- पुष्पा स्टाइल में गांजा तस्करी: शहडोल में ट्रक की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, 1.13 करोड़ का माल जब्त
- सिर्फ कागजों पर विकास नहीं चलेगा! खुद सड़कों पर उतरेंगे धामी, अफसरों की बढ़ेगी जवाबदेही
- Breaking News: नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का हत्यारा पकड़ा गया, राजस्थान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
- दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, लोगों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

