करनाल। जिला पुलिस करनाल के थाना मधुबन की टीम ने निर्माण स्थलों पर हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुख्य सिपाही मनोज कुमार की अध्यक्षता में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोहे का सरिया एवं एचटी लाइन के कार्य में प्रयुक्त नट-बोल्ट बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र जल सिंह तथा विकास पुत्र बिरमपाल सिंह, निवासी गांव अमृतपुर कला, जिला करनाल के रूप में हुई है।जांच अधिकारी ने बताया कि थाना मधुबन में एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रतिनिधि की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार करनाल रिंग रोड परियोजना के तहत गांव कुटेल के पास पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। 10 जुलाई की सुबह दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां से लोहे के सरिये तथा एचटी लाइन के कार्य में प्रयुक्त नट-बोल्ट चोरी कर रहे थे। मौके पर ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया तथा चोरी किया गया सामान भी उनके कब्जे से बरामद कर लिया।आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
- नवरात्रि पर गरबा पंडाल में एंट्री को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भोपाल में बवाल
- अभियुक्त की गैरमौजूदगी में दर्ज हुए गवाहों के बयान, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा की रद्द
- VVIP काफिले में तैनात पुलिसकर्मी 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये

