करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिले के विधायक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की गई और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि बैठक का विश्लेषण सकारात्मक रहा और विकास कार्यों को लेकर अच्छी चर्चा हुई है।
उन्होंने बताया कि दिशा समिति की अगली समीक्षा बैठक तीन महीने बाद आयोजित की जाएगी, जिसमें वर्तमान बैठक में लिए गए निर्णयों और विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के सरकार पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि “जिन निकम्मी सरकारों को वह चलाते थे, उन्हें अपनी जैसी सरकार ही याद आती है। हरियाणा में हमारी सरकार ने पिछले वर्षों में बेहतर कार्य किया है और आगे भी विकास की यही गति जारी रहेगी।”
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

