करनाल: सोशल मीडिया पर आए दिन दिल को झकझोर देने वाली खबरें सामने आती हैं, लेकिन हरियाणा के करनाल से रिश्तों के कत्ल की जो तस्वीर सामने आई है, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक वृद्धाश्रम में 78 साल के बुजुर्ग से मिलने उनका परिवार पूरे 23 साल बाद पहुंचा। टीबी से पीड़ित बुजुर्ग अपनों को देखकर रो पड़े, घर ले जाने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन निष्ठुर परिजनों का दिल नहीं पिघला।
परिजनों ने आश्रम संचालक से जो कहा, वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है। उन्होंने कहा— “बीमार आदमी को साथ नहीं ले जा सकते, मर जाए तो बता देना… अंतिम संस्कार कर देंगे।”
15 साल ट्रक चलाया, 6 साल से आश्रम में काट रहे जिंदगी
यह दर्दनाक मामला करनाल के सुभद्रा मानव कल्याण सेवा संस्थान का है। बुजुर्ग 23 साल पहले किसी वजह से घर से अलग हो गए थे। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 15 साल तक ट्रक चलाकर अपना पेट पाला। लेकिन जब उम्र ढली और टीबी जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया, तो किसी ने उन्हें इस आश्रम में छोड़ दिया। बुजुर्ग पिछले 6 साल से इसी आश्रम में अपनों की राह देख रहे थे।
पत्नी और बड़ी बेटी को तो पहचान लिया, पर…
बुजुर्ग की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर आश्रम प्रबंधन ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके परिवार को ढूंढ निकाला। जब पत्नी, बेटा और दो बेटियां आश्रम पहुंचे, तो बुजुर्ग भावुक हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को तो पहचान लिया, लेकिन छोटे बच्चों को पहचान नहीं पाए क्योंकि 23 साल पहले वे बहुत छोटे थे।
संचालक ने समझाने की कोशिश की, पर नहीं पघला दिल
आश्रम की संचालक नीलू जैन ने बताया कि उन्होंने परिजनों को समझाने की बहुत कोशिश की।बुजुर्ग बार-बार उनके पैर पकड़ रहे थे कि जिंदगी के आखिरी सफर में उन्हें घर ले जाएं। मगर, परिजनों ने बीमारी का बहाना बनाया, कलयुगी बेटों और परिवार ने बुजुर्ग को आश्रम में ही तड़पता छोड़ दिया और चलते बने।
इस घटना ने एक बार फिर समाज के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर हमारे समाज में रिश्ते इतने खोखले और बेरहम कैसे होते जा रहे हैं.
- विजयादशमी पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, बोले- अंत में जीत सत्य की ही होती है
- बृज भूषण सिंह के समर्थन में आए मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर हो कार्रवाई
- Motorola Razr Flex : 165Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ आ सकता है मोटोरोला का नया फोल्डेबल फोन, जानें फीचर्स
- वैवाहिक कलह से परेशान गुजरात के युवक ने 1700 फीट ऊंची चट्टान से कूदकर दी जान
- पुरानी रंजिश के कारण पूजा पंडाल के पास प्रसाद वितरण के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल

