करनाल। जिला योजनाकार ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की अगुवाई में इन्द्री अर्बन एरिया में 1 अवैध कालौनी के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। यह अवैध कॉलोनी गांव मटक माजरी में स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 1 एकड़ था। इस कॉलोनी में सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार द्वारा लगातार तोडफोड की कार्यवाही की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वाले की लगातार एफ. आई. आर. भी करवाई जा रही है। जिला नगर योजनाकार द्वारा समय-समय पर सभी को सूचित भी किया जा रहा है कि यदि कोई भी अवैध कालौनीयो व अवैध निर्माण को बढ़ावा देगा। उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। अवैध कॉलोनियों वा अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए सभी तरह की कार्यवाही की जा रही है व अवैध कॉलोनियों अवैध निर्माण के लिए किसी तरह की कोताही नही बरती जाएगी।

उन्होंने आम जनता से एक बार फिर अपील की गई है कि वे डीलरों के जाल में न फंसें और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद कर अपना घर बनाएं। साथ ही डीलरों से अपील की गई है कि वे टाउन व कंटरी प्लानिंग हरियाणा, चण्डीगढ़ से लाइसेंस लेकर कॉलोनी विकसित करें ताकि आम जनता को उसका फायदा मिल सके।
- जनता ही मेरी नेता, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार बोले- वोट की नहीं, व्यवस्था बदलने की राजनीति करने आया हूं
- Yami Gautam की ‘Nayyi Navelli’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानें फिल्म का रनटाइम
- जमीन भी सरकार की और पैसा भी सरकार का! ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने किया बड़ा खेला, DPRO पर 5 लाख की घूस लेने का आरोप
- शराब घोटाले पर सियासत: सांसद संतोष पांडेय ने कहा- भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुई राज्य की भारी लूट, कांग्रेस कार्यालयों को किया जाए राजसात
- Breaking: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर गिरी बिल्डिंग; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

