करनाल, 6 अगस्त। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,काछवा की स्थिति संबंधी समाचार प्रकाशित होने के उपरांत उपमंडल अधिकारी (ना.) करनाल देवेंद्र शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विद्यालय का संयुक्त निरीक्षण किया तथा मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय परिसर में वर्षा जलभराव, स्वच्छता व्यवस्था, कक्षाओं, बरामदों, शौचालयों, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान, परिसर की समुचित सफाई तथा विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण तैयार किया जाए। इसके साथ ही सुधारात्मक कार्यों के पूर्व एवं पश्चात के नवीनतम फोटोग्राफ भी रिपोर्ट के साथ संलग्न किए जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग संयुक्त रूप से तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर सक्षम अधिकारियों के हस्ताक्षरों सहित 10 अगस्त, 2026 तक अनिवार्य रूप से भेजा जाए।
एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

