करनाल। कर्ण नगरी में महाराजा श्री गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रजापति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम स्थित कार्यालय में पहुंचकर महापौर रेणु बाला गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उन्हें 19 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य समारोह का आमंत्रण पत्र भेंट किया।
प्रतिनिधिमंडल में समाज के प्रधान बलबीर सिंह, सचिन प्रजापति प्योंत, पालेराम धनखड़, पदम सिंह, कृष्ण लाल, नाथी राम एवं राम कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को अवगत कराया कि 19 जुलाई को सेक्टर पांच स्थित प्रजापति (कुम्हार) चौपाल में महाराजा श्री गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे हवन से होगा। 10 बजे अतिथियों का आगमन तथा दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने निमंत्रण के लिए प्रजापति समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराजा श्री गुरु दक्ष प्रजापति का जीवन परिश्रम, सृजन, सेवा और सामाजिक समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे विशिष्ट आयोजन निश्चित रूप से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
महापौर ने कहा कि प्रजापति समाज ने अपने श्रम, कौशल और सामाजिक योगदान से सदैव राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों को सहेजने वाले ऐसे आयोजन सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने जयंती समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों की निरंतरता बनी रहनी चाहिए l
प्रमुख हस्तियां करेंगी शिरकत
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समारोह में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह को नई प्रेरणा और गौरव प्राप्त होगा।
- सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, 20 रुपए से शुरू हुआ था विवाद
- अबूझमाड़ की बदली तस्वीर : जहां तिरंगा फहराना कभी मौत को दावत था, वहां पहली बार शान से लहराया तिरंगा, जवानों संग ग्रामीणों ने मनाया आजादी का जश्न
- Bihar Top News 15 august 2026: CM सम्राट ने पहली बार गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को नोटिस
- Independence Day Special: 154 पुलिसकर्मियों को मिला वीरता और सेवा सम्मान, DGP दीपम सेठ ने दिया जीत का मंत्र
- MP में खाद की किल्लत नहीं: 17 अगस्त से किसानों को शुरू होगा वितरण, 16 अगस्त तक बंद रहेगी बिक्री


