सुमन चौहान, करनाल, 29 मई। उपायुक्त के अनुसार उनके कार्यालय में आईटीआई प्रशिक्षुओं (Apprentices) का एक वर्ष के लिए चयन किया जाना है। चयनित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण एवं भत्ता अधिनियम 1961 के तहत स्टाइपेंड देय होगा। उन्होंने बताया कि केवल हरियाणा के मूल निवासी या जिन्होंने दसवीं, बारहवीं और आईटीआई हरियाणा से की है, वही उम्मीदवार ऑनलाईन पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करके 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के कुल 10 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 5, ईडब्ल्यूएस, बीसी-ए, बीसी-बी, डीएससी और ओएससी के लिए एक-एक प्रशिक्षु का चयन किया जाएगा। इसी प्रकार स्टेनो (हिंदी व अंग्रेजी) वर्ग के कुल 18 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 9, ईडब्ल्यूएस के लिए 1, बीसी-ए के लिए 3, बीसी-बी के लिए 1, डीएससी के लिए 2 और ओएससी वर्ग के लिए 2 प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले प्रशिक्षुओं को अपने सभी मूल दस्तावेजों जैसे, पंजीकरण फार्म, दसवीं का सर्टिफिकेट, आईटीआई मार्कशीट, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के साथ 16 जून को सुबह 10:00 बजे उपायुक्त कार्यालय में पहुंचना होगा। प्रशिक्षुओं का चयन निर्धारित कमेटी द्वारा किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त कार्यालय या उसके अधीनस्थ किसी भी कार्यालय में भेजा जा सकता है।

