पानीपत, प्रवीण भारद्वाज. नशा मुक्त अभियान के तहत हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करनाल और पानीपत जिलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट किया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल एम. रवि किरण की अध्यक्षता में की गई। ड्रग डिस्पोजल कमेटी में पुलिस अधीक्षक करनाल नरेंद्र बिजारनिया, डीएसपी महिला सुरक्षा मीना कुमारी और डीएसपी नशा मुक्त अभियान पानीपत डॉ. प्रणय कुमार शामिल रहे।
अधिकारियों की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों को गांव बजीदा जटान स्थित इंसीनेरेटर में विधिवत रूप से नष्ट किया गया।कार्रवाई के दौरान करनाल जिले के 88 मामलों में जब्त करीब 390 किलो 524 ग्राम मादक पदार्थ, 480 कैप्सूल और 28,387 नशीली गोलियां नष्ट की गईं।

वहीं, पानीपत जिले के 8 मामलों में 13.418 किलोग्राम गांजा, 980 ग्राम चरस और 450 इंजेक्शन को भी नष्ट किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध भंडारण और दुरुपयोग की संभावनाओं को खत्म करना है, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
- MP सरकार की बड़ी कार्रवाई: पैराक्वेट डाइक्लोराइड के उपयोग पर लगाया बैन, मानव और पशुओं के लिए है खतरनाक
- Bank Holidays: 15 से 31 अक्टूबर के बीच 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, देखें पूरी लिस्ट
- नेशनल हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर: मची लूट, ग्रामीण बर्तनों में भर-भरकर ले गए दूध
- आजम खान नई मुसीबत में! जौहर यूनिवर्सिटी में 416 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब, FIR दर्ज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन विवाद: ACP विवेक भगत की शिकायत पर, रोजी-अभिजीत दीपके समेत 6 के खिलाफ FIR

