सुमन चौहान, करनाल. नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक जगमाल सिंह के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम द्वारा थाना घरौंडा क्षेत्र के गांव पुंडरी में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। टीम द्वारा बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है तथा इसके कारण पारिवारिक विघटन एवं आपराधिक प्रवृत्ति में वृद्धि होती है।
पुलिस टीम द्वारा विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की गई तथा उन्हें शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे अपने जीवन में सही दिशा अपनाकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।
सहायक उप निरीक्षक जगमाल सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नशा बिक्री, सेवन अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना, MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 अथवा डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

जिला पुलिस करनाल द्वारा आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई।
- 32 महिलाओं की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दरभंगा में जोरदार विरोध प्रदर्शन
- तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा… ‘Ramayana’ का नया इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, VFX और दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान
- रायपुर में गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की तैयारी: SUMAN रोडमैप 2030 के तहत बनेगी कार्ययोजना, 12 जिलों पर रहेगा विशेष फोकस
- पोर्टल खुलेगा या नहीं? लाडली बहना योजना पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, पूर्व पार्षद सुधा दुबे बोलीं- जनता को मिलें स्पष्ट जवाब!

