कैथल, राकेश कथूरिया. मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी अनुसंधान, पीड़ितों को त्वरित सहायता एवं डिजिटल प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से करनाल मंडल स्तर पर डिजिटल पोर्टल संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अशोक कुमार के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की जिला संसाधन प्रबंधक स्वाती गुप्ता, डीएसपी मुख्यालय करनाल संदीप कुमार, डीएसपी कलायत रोहताश कुमार तथा डीएसपी यातायात अपराध सुरेश कुमार सहित करनाल मंडल के तीनों जिलों के अनुसंधान अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कैथल से भी 20 अनुसंधान अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की जिला संसाधन प्रबंधक स्वाती गुप्ता ने सड़क दुर्घटना संबंधी एकीकृत डाटाबेस तथा इलेक्ट्रॉनिक विस्तृत दुर्घटना प्रतिवेदन पोर्टल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विकसित ये डिजिटल मंच सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र सहायता एवं मुआवजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रशिक्षण में बताया गया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा घटनास्थल के छायाचित्र एवं वीडियो पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं, जिससे दुर्घटना का एक विशिष्ट पहचान क्रमांक तैयार होता है। इसके माध्यम से दुर्घटना से संबंधित सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है तथा पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध करवाई जा सकती है।
- वर्चस्व की जंग में खूनी संघर्ष: करणी सेना के दो गुट आपस में भिड़े, 2 की मौत और 2 गंभीर घायल
- Realme P4s 5G भारत में लॉन्च : 8,000mAh की तगड़ी बैटरी, जानिए कीमत और फीचर्स …
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: व्यस्त मार्गों पर धरना-प्रदर्शन, रैली पर प्रतिबंध… पेंशन कार्ड के नाम पर पीडब्ल्यूडी अभियंता से 8 लाख की ठगी… हास्टलों में घटिया जिम सामग्री की सप्लाई…
- MMDR एक्ट संशोधन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर बरसी बीजेडी, 1 लाख करोड़ का राजस्व गंवाने का लगाया आरोप …
- दिल्ली में 21 वर्षीय मॉडल की हत्या, घर में घुसकर इमरान ने किया हमला; पुलिस तलाश में जुटी


