सुमन चौहान, करनाल. करनाल में खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ डिपो होल्डरों और राशन कार्ड धारकों का गुस्सा फूट पड़ा। विभाग में इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी और एएफएसओ के फरार होने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं।
घीड़ गांव समेत कई जगहों पर लोगों को मई महीने का राशन नहीं मिला। परेशान डिपो होल्डर और कार्डधारक डीएफएससी कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीसी कार्यालय जाने का फैसला लिया।

घीड़ गांव निवासी डिपो होल्डर लखविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी लगातार कमीशन मांगते हैं। उनका कहना है कि हर इंस्पेक्टर दो महीने बाद 20 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का कमीशन मांगता है।

इसके अलावा डिपो होल्डर को मिलने वाले कमीशन में से 5 प्रतिशत हिस्सा भी मांगा जाता है। अगर कोई कमीशन नहीं देता, तो उसकी सप्लाई बंद करने की धमकी दी जाती है।
- सुबह 4:30 बजे युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं उठा ले गई दिल्ली पुलिस, भड़की कांग्रेस
- MP Weather Update: मानसून जा चुका है, फिर भी प्रदेश में एक्टिव हुए नए सिस्टम; अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार
- ‘वो घर आए थे…’, पहली बार मीडिया के सामने आईं अनुष्का यादव, तेज प्रताप यादव को लेकर कही ये बात
- Delhi News Brief: हर एक राम को मारना होगा वाले वीडियो पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, CJP प्रदर्शन पर सख्ती के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी
- ट्रेन और फ्लाइट के खाने में गंदगी! यूपी में 43 कैटरिंग इकाइयों की जांच, लखनऊ में किचन बंद

