करनाल, 6 अगस्त। एसडीएम देवेंद्र शर्मा व सीटीएम सुरेश कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह निर्णय आम जनता की समस्याओं के निराकरण करने का कारगर मंच साबित हुआ है।
समाधान शिविरों के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।
सीटीएम सुरेश कुमार ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आज आयोजित समाधान शिविरों में 13 शिकायतें आईं।
इनमें करनाल मुख्यालय पर 5, नीलोखेड़ी व इंद्री उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में 4 शिकायत प्राप्त हुई। वही घरौंडा उपमंडल में 2 शिकायत प्राप्त हुई। इस मौके पर डीएसपी मीना कुमारी, डीडीपीओ कंचन लता, डीईओ रोहताश वर्मा, सीएमओ पूनम चौधरी, उप-सिविल सर्जन आर. संधू, एक्सईएन राजीव ढिल्लों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में सुरजीत व मनोज पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। भारत भूषण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित समस्या को लेकर पहुंचे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काछवा स्कूल में पीपल व बरगद के पेड़ पर पक्षी अधिक होने से बीट से संबंधित समस्या को लेकर पहुंचे। अशोका नर्सरी वेलफेयर सोसायटी नर्सरी कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में स्टील बेंच लगवाने बारे आए। नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में शांति देवी परिवार पहचान पत्र में सत्यापन के लिए आईं।
इंद्री उपमंडल में अलाहा दिया परिवार पहचान पत्र में जाति ठीक करवाने के लिए आए। घरौंडा उपमंडल में राहुल और बालकिशन क्रिड से संबंधित समस्याएं लेकर आए। इसी प्रकार असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में साहब सिंह डिमार्केशन से संबंधित, रोहताश 75 प्रतिशत दिव्यांगता पर लाभ बारे, राजकौर पीपीपी में बिजली बिल कटवाने और साहिल जन्म तिथि ठीक करवाने के लिए आए।
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

