लक्ष्य वर्मा, करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सोमवार को अपने कार्यालय में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर गहन विचार विमर्श किया। इस बैठक का उद्देश्य करनाल को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, स्वच्छ और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना रहा।
महापौर ने कहा कि जनमानस की आवश्यकताओं के अनुरूप करनाल शहर को और अधिक बेहतर एवं स्मार्ट बनाने के लिए एकजुट प्रयास करने होंगे। इस दिशा में निरंतर तेजी से कदम उठाते हुए नागरिकों का फीडबैक लिया जाए और मजबूत टीम वर्क के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
बैठक के दौरान शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
खासतौर पर सडक़ों के चौड़ीकरण, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण, फुटपाथ और पाथ-वे निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने तथा सीवरेज व्यवस्था को मजबूत और व्यवस्थित करने पर विशेष फोकस रखा गया। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है, ताकि आने वाले वर्षों में भी शहर की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
उन्होंने अलग-अलग इकाइयों से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, विकास कार्यों के दौरान आमजन को होने वाली असुविधाओं को न्यूनतम रखने के लिए बेहतर प्रबंधन पर भी जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी बैठक में गंभीर मंथन किया गया। महापौर ने कहा कि करनाल को स्वच्छता के मामले में मॉडल शहर बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। इसके लिए क्षेत्रवार सर्वेक्षण कर वास्तविक जरूरतों का आकलन करने और उसी के अनुरूप संसाधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करने तथा नागरिकों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से लगातार फीडबैक लेने पर भी विशेष बल दिया गया। महापौर ने कहा कि जनभागीदारी से ही विकास कार्यों को सही दिशा और गति मिलती है, और इससे योजनाओं की प्रभावशीलता भी बढ़ती है।

बैठक में एएमसी अशोक कुमार, एसई पुनीत, कंसलटेंट महीपाल, एक्सईएन प्रियंका सैनी, मोनिका, सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा, जेई राजकुमार, सतीश मित्तल सहित नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहर के विकास को नई गति देने और करनाल को एक आदर्श शहर के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।
इन बिंदुओं पर हुआ विमर्श
- इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड : प्रमुख सडक़ों का चौड़ीकरण और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाना
- सौंदर्यीकरण अभियान : मुख्य चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का आधुनिक रूपांतरण
- फुटपाथ व पाथ-वे : पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग
- सीवरेज सुधार : जल निकासी व्यवस्था को मजबूत कर जलभराव की समस्या का समाधान
- स्वच्छता मिशन : हर वार्ड में नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और जागरूकता अभियान
- जनभागीदारी मॉडल : नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से सीधे फीडबैक लेकर योजनाओं का क्रियान्वयन
- टाइम-बाउंड प्लान : सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य
- बेड के नीचे छिपा था मौत का तहखाना, मेरठ में हथियारों की गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऐसे खुली पोल
- काले चावल : काम रुक रहे हो या दाम्पत्य जीवन में चाहिए सुख, नौकरी में तरक्की दिलाने के ये हैं असरदार उपाय …
- करनाल को स्मार्ट और स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर ने तैयार किया व्यापक रोडमैप
- कांग्रेस नेता का आरोप: महिला आरक्षण बिल पर भाजपा कर रही झूठा प्रचार, लागू न करने पर उठाए सवाल
- बुझ गया घर का इकलौता चिराग : फुटबॉल खेलने निकला था किशोर, दूसरे दिन कुंड में मिला शव

