करनाल। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों की कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद की हैं। बरामद किए गए वाहन करनाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा पानीपत जिले से चोरी किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक करण गोयल, भा.पु.से. के निर्देशों पर की गई। एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ प्रभारी निरीक्षक रोहताश सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया था।
करनाल बाईपास रिंग रोड से दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की पहली टीम का नेतृत्व ASI देवेन्द्र कुमार कर रहे थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करनाल बाईपास रिंग रोड, गांव कुटेल क्षेत्र से साहिल कुमार उर्फ दीवा और मनीष, निवासी गांव कैरवाली, जिला करनाल को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
पश्चिमी यमुना नहर के पास से दो आरोपी दबोचे
दूसरी टीम का नेतृत्व HC सुखमहेन्द्र सिंह ने किया। टीम ने पश्चिमी यमुना नहर, करनाल के पास से आकाश उर्फ काशी निवासी जुण्डला और धीरज उर्फ आजाद निवासी हांसी चौक, करनाल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद की हैं।
कई थाना क्षेत्रों से चोरी हुए थे वाहन
पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए चोरी के वाहन थाना शहर करनाल, थाना सिविल लाइन करनाल, थाना रामनगर, थाना इंद्री, थाना मधुबन और थाना सदर करनाल के क्षेत्र से चोरी किए गए थे। इसके अलावा कुछ वाहन पानीपत जिले से चोरी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन चोरी की इन वारदातों में इनके साथ और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।
- जीवन सूक्त : दीर्घकालिक सफलता के लिए साथ रखिए धैर्य, प्रतीक्षा और निरंतरता – संदीप अखिल
- Navratri Day 2 : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र
- 12 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- CJI सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से किया इनकार, SC मार्च से पहले विपक्ष को लगा बड़ा झटका
- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’

