करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के गांव धमन हेरी निवासी 20 वर्षीय कंवलजीत की इंग्लैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार को 17 अक्टूबर की रात उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले उन्होंने 16 लाख रुपये खर्च कर कंवलजीत को इंग्लैंड भेजा था। इसके लिए परिवार ने कर्ज लिया था। फिलहाल उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मौत से एक दिन पहले मां से की थी बात

परिजनों ने बताया कि कंवलजीत ने मौत से एक दिन पहले अपनी मां से बात की थी। उस दौरान उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। इसके बाद 17 अक्टूबर की रात परिवार को उसकी मौत की खबर मिली।

परिवार का कहना है कि अभी तक मौत के कारणों की पूरी जानकारी नहीं मिली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m