करनाल. जिला पुलिस करनाल ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए वारदात में शामिल एक आरोपी तथा दो नाबालिग आरोपियों को काबू किया है। यह कार्रवाई थाना सदर करनाल, सीआईए-1 एवं सीआईए- 2 की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्यों तथा लगातार की गई छापेमारी के आधार पर की गई।
इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार (एचपीएस) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशानुसार जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना सदर प्रभारी निरीक्षक तरसेम सिंह, सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह तथा सीआईए- 2 प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को काबू कर लिया, जिनमें एक वयस्क आरोपी तथा दो नाबालिग शामिल हैं।
डीएसपी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को थाना सदर करनाल में गांव धौलगढ़ निवासी नफे सिंह की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका भतीजा प्रतीक कश्यप गांव धौलगढ़ के समीप सड़क पर मौजूद था, जहां तीन युवकों ने उस पर डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रतीक को उपचार के लिए पार्क अस्पताल, करनाल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने दलजीत निवासी गांव जुंडला सहित वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को काबू कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी, घटना के कारणों तथा अन्य साक्ष्यों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
- MP Rajya Sabha Elections: हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित, दो अन्य प्रत्याशियों का आवेदन हुआ निरस्त
- उत्तराखंड टूरिज्म अपडेट: राजाजी नेशनल पार्क के गेट खुलने का काउंटडाउन शुरू, 15 नवंबर से शुरू होगा रोमांचक सफर
- Diwali Chhath Special Train: रांची-पूर्णिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, छह स्टेशनों पर होगा ठहराव
- मौत का ट्रैकः ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की गई जान, मंजर देख चीख पड़े लोग
- AISA प्रमुख नेहा बोरा के मंदिर के पुजारियों पर विवादित बयान से बवाल, सुप्रीम कोर्ट की वकील ने दर्ज कराई शिकायत; BJP ने भी साधा निशाना

