गुरदासपुर: श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की एक बार फिर से मांग उठी है. इसे लेकर सोमवार को भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ की संगत ने जीरो लाइन पर पहुंचकर अरदास की. इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज भी मौजूद रहे. दोनों देशों की संगत ने अरदास करते हुए मांग की कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द से जल्द दोबारा खोला जाए.
आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही करतारपुर कॉरिडोर को बंद किया गया था. अब यहां तक श्रद्धालु नहीं पहुंच पा रहे हैं, लेकिन अब दोनों देशों की संगत चाहती है कि यह कॉरिडोर जल्द खुले, ताकि श्रद्धालु फिर से श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकें.
बीएसएफ ने रोका संगतकारों को
जानकारी सामने आई है कि इस दौरान बीएसएफ की ओर से संगत को जीरो लाइन पर जाने से रोका गया।
बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि केवल पांच लोग ही जीरो लाइन पर जाकर अरदास कर सकते हैं, इससे अधिक के जाने पर मनाही है लेकिन इसके बाद संगत की ओर से मांग की गई कि सभी श्रद्धालुओं को जीरो लाइन पर जाने की अनुमति दी जाए. इसके बाद संगत को जीरो लाइन पर जाने दिया गया, जहां सभी ने मिलकर करतारपुर कॉरिडोर को जल्द खोलने के लिए अरदास की. इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि जीरो लाइन पर मौजूद सभी संगत की एक ही अरदास थी कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द से जल्द दोबारा खोला जाए. अब सभी को उस दिन का इंतज़ार है जब एक बार फिर से यह रास्ता खोला जाएगा.
- Shardiya Navratri 2026: पांडवों ने की थी यहां मां की गुप्त साधना! नवरात्रि पर जानिए नलखेड़ा के प्रसिद्ध बगलामुखी शक्तिपीठ का पूरा इतिहास
- एक साल की मेहनत, 40 गांवों का हुनर! बस्तर दशहरा के रथ की रस्सी की अनोखी कहानी
- PMCH में टावर-3 का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत बोले – सुधर रही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था
- वित्तीय समावेशन योजनाओं से लोगों को जोड़ने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय निकाय पर लगेंगे विशेष शिविर
- डोटासरा के आरोपों पर बेढम का पलटवार, पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में क्यों बढ़ी तकरार?

