उचाना के कस्तूरबा गांधी विद्यालय सफा खेड़ी की छात्राओं ने भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री का आभार जताया है। विधायक ने अपने निजी फंड से विद्यालय छात्रावास में खराब पड़े इंवर्टर और बैटरियों को बदलवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता दी, जिससे छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। पिछले करीब एक साल से बिजली कटौती के दौरान छात्रावास अंधेरे में डूब जाता था, जिससे छात्राओं की पढ़ाई और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो रही थीं।
जानकारी के अनुसार छात्रावास में रहने वाली 138 छात्राएं लंबे समय से बिजली समस्या से परेशान थीं। रात में बिजली जाने पर उन्हें बरामदों में बैठकर समय बिताना पड़ता था और नींद पूरी न होने के कारण पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा था। मामले की जानकारी विधायक देवेंद्र अत्री को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने निजी कोष से 1.50 लाख रुपये उपलब्ध करवाए। इसके बाद छात्रावास में नई बैटरियां, इंवर्टर और अन्य जरूरी सुधार कार्य करवाए गए।
छात्रा दीपांशी गैबीनगर ने बताया कि पुरानी बैटरियां पूरी तरह खराब हो चुकी थीं और बिजली कट के दौरान पूरी रात परेशानी में गुजरती थी। अब नई बैटरियां लगने के बाद छात्राएं आराम से सो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और तुरंत समाधान करवाया।
छात्रा खुशी ने कहा कि पहले बिजली जाने पर पूरी रात बरामदे में बैठना पड़ता था, लेकिन अब स्थिति काफी बेहतर हो गई है। पंखों की समस्या भी दूर कर दी गई है, जिससे पढ़ाई में भी सुविधा हो रही है।
वहीं छात्रा पूनम ने बताया कि बिजली न होने के कारण रात में पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता था और गर्मी के चलते नींद भी नहीं आती थी। विधायक से समस्या साझा करने के बाद जल्द समाधान हुआ, जिसके लिए छात्राओं ने उनका धन्यवाद किया।

विद्यालय की इंग्लिश लेक्चरार परविंद्र परूथी ने बताया कि छात्राओं की परेशानी को देखते हुए 24 अप्रैल को विधायक देवेंद्र अत्री से संपर्क किया गया था। विधायक ने भरोसा दिया था कि समस्या का समाधान कराया जाएगा और उन्होंने अपने निजी फंड से 1.50 लाख रुपये भेजकर वादा पूरा किया।
- Honda का बड़ा दांव : Tata Nexon और Brezza को चुनौती देने आएगी नई Sub-Compact SUV, जानिए पूरी स्ट्रेटजी
- एक वोट ने बदली बाजी, 15 साल बाद पलटा बोर्ड… सवाई माधोपुर जिले के निकाय चुनाव में किसका चला सिक्का?
- Kunal Khemu की Vibe ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को फिल्म ने दिया सबसे बड़ा कलेक्शन
- Airtel ने अपने इस प्लान में किया बड़ा बदलाव, डेटा बढ़ा लेकिन वैलिडिटी हुई आधी
- Railway UPI Ticket Booking: 15 अक्टूबर से बदलेगा नियम, ₹2,000 से ज्यादा के टिकट पर लगेगा ₹5 MDR



