अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले स्थित ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत जमुनिया गांव के जंगल में वन्य प्राणी जंगली सूअर का शिकार करने वाले चार शिकारियों को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने आरोपियों के पास से शिकार किया हुआ मांस और शिकार में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद कर सभी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘मेरी मौत की जिम्मेदार वो है…’ युवक ने खाया जहर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आपबीती का VIDEO

मुखबिर की सूचना पर जंगल में दी दबिश

ढीमरखेड़ा रेंजर सचिन नामदेव ने बताया कि जमुनिया के जंगल में वन्य प्राणी के शिकार की गुप्त सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की विशेष टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से बोहरीबंद क्षेत्र के रहने वाले चार आरोपियों शक्ति कोल, गुलाब कोल, मनीष कोल और राजेंद्र कोल को धर दबोचा गया।

मांस, कुल्हाड़ी और क्लच वायर के फंदे जब्त

टीम ने आरोपियों के पास से जंगली सूअर का मांस, शिकार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्लच वायर के 2 फंदे, 1 किलो जीआई तार, 2 बका और कुल्हाड़ी बरामद की है।

ये भी पढ़ें: अपनों ने ही ली जान: पत्नी, साले और भाई ने मिलकर उतारा मौत के घाट, बाइक पर लादकर शव को ऐसे लगाया ठिकाने

इस पूरी कार्रवाई में डिप्टी रेंजर मोहम्मद खालिद, प्रदीप तिवारी, राजेश शर्मा, रामकृष्ण दुबे, राजेश सोनी, राजेश गुप्ता और मोहन उपाध्याय की सराहनीय व प्रमुख भूमिका रही।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m