प्रतीक चौहान. रायपुर. आप धरती के स्वर्ग यानी जम्मू-कश्मीर में ट्रेन सफर का आनंद ले सकते है. भारतीय रेलवे जल्द ही कटरा से श्रीनगर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है.


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक USBRL परियोजना के पश्चात अब कई सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा. जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत चलने से कई घंटों की समय बचत होगी. कटरा से श्रीनगर कि यात्रा अब केवल 3 घण्टे में होगी. अभी सड़क से यात्रा में 6 से 7 घंटे लगते है. फिलहाल वंदेभारत को कटरा से श्रीनगर के बीच चलाने की योजना बनायी गयी है. अभी वैली में श्रीनगर से लेकर संगलदान तक ट्रेनों का आवागमन होता है. अब , संगलदान से कटरा तक रेललाइन चालू होने के बाद इन ट्रेनों को कटरा तक चलाया जा सकता है.
क्या है USBRL परियोजना
वर्ष 2009 में काजीगुंड-बारामूला सेक्शन शुरू हो गया था. वर्ष 2013 में 18 किलोमीटर बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन, वर्ष 2014 में 25 किलोमीटर ऊधमपुर-कटरा, वर्ष 2023 में बनिहाल से संगलदान और अब संगलदान से कटरा के बीच शुरू होने वाली है. दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज- चिनाब ब्रिज इस परियोजना का हिस्सा है. टनल, पुल और वैली से अब रेल सफर और आनंदमय होगा.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- ऑफिस की हैरेसमेंट से तंग आकर महिला ने दी जान, मैनेजर पर लगे गंभीर आरोप
- नशे में धुत कार चालक का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने की पिटाई और कार में तोड़फोड़
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, कल से होगा लागू, CJ सिन्हा की स्पेशल बेंच में जमानत समेत इन मामलों की होगी सुनवाई
- Haryana Morning News : सावन की पहली ही बारिश में डूबा शहर, प्रशासन के बड़े-बड़े दावों की निकली हवा, गुरुग्राम में खुलेगा एग्रीप्रेन्योरशिप इंस्टीट्यूट,Gen-Z से भिड़ना नहीं, पहले सुनना होगा: नायब सैनी समेत एक क्लिक में पढ़े सुबह की बड़ी खबरें
- गोरखपुर में तेरहवीं भोज के बीच खूनी बदला! बिजली ठेकेदार को पहले बांके से काटा, फिर तलवार से उतारा मौत के घाट


