Dharm Desk – फेंगशुई-वास्तु में शुभता से जुड़ी मान्यता के अनुसार घर में लाफिग बुद्धा रखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि घर का माहौल सकारात्मक बनाने और आर्थिक बरकत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। तो लाफिंग बुद्धा स्थापित करना लाभदायक सिद्ध होता है।वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि इसे महज सजावट का सामान नहीं समझना चाहिए। सही नियमों और दिशा का पालन न करने पर इसका गलत प्रभाव भी पड़ सकता है।

लाफिंग बुद्धा के लिए उत्तर दिशा है सबसे बढ़िया

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा स्थापित करने के लिए उत्तर दिशा को सबसे शुभ मानते है। उत्तर दिशा धन और समृद्धि की दिशा मानी जाती है। इस दिशा पर लाफिंग बुद्धा रखने से घर में आर्थिक स्थिरता आती है। दरिद्रता दूर होती है और करियर तथा कारोबार में प्रगति के नए रास्ते खुलते हैं।

स्थापना से पहले जान लें ये जरूरी बातें

1.ऊंचाई का उचित स्तर
लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को कभी भी सीधे जमीन पर न रखें। इसे फर्श से कम से कम 30 इंच से 32.5 इंच की ऊंचाई पर किसी टेबल या स्टैंड पर ही स्थापित करें।

2.मुख्य द्वार के ठीक सामने
प्रतिमा का मुख घर के मुख्य प्रवेश द्वार की ओर होना चाहिए जिससे घर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक मनुष्य की दृष्टि सबसे पहले इस पर पड़े।

3.प्रतिमा की आकृति
हमेशा प्रसन्नचित्त और मुस्कुराते हुए चेहरे वाली लाफिंग बुद्धा की मूर्ति ही चुनना चाहिए।

इन जगहों पर भूलकर भी न रखें प्रतिमा

  1. बाथरूम, टॉयलेट व रसोईघर इन स्थानों पर लाफिंग बुद्धा की स्थापना पूरी तरह वर्जित है।
  2. शयनकक्ष में प्रतिमा रखने से मानसिक अशंति और पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं।
  3. सीढ़ियों के नीचे या फर्श पर बिना किसी आधार के सीधे जमीन पर प्रतिमा रखना अनुचित माना गया है।

घर में लाफिंग बुद्धा रखने से मिलते हैं शुभ लाभ

  1. यह घर के अंदर फैली नकारात्मकता को समाप्त कर वातावरण को खुशहाल बनाता है।
  2. हंसती हुई प्रतिमा को देखने से मानसिक तनाव दूर होता है और मन में शांति बनी रहती है।
  3. सही दिशा में नियमानुसार स्थापना करने से घर-परिवार में धन-धान्य की वृद्धि और सफलता के योग बनते हैं।