लुधियाना. पंजाब में अब चुनावी रंग नजर आने लगा है. इस बीच एक बात यह भी साफ हो गई है कि आने वाले चुनाव में भी आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान ही होंगे. हाल ही में पंजाब में चल रहे एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान की तारीफों के पुल बांध दिए. इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भगवंत मान की सरकार फिर से आएगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे.
केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब की जनता का भरोसा भगवंत मान के नेतृत्व पर लगातार मजबूत हो रहा है और उन्हें भगवान शिव का भी दोबारा मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मिला है.
मान ने कहा हर वर्ग हुआ मजबूत
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने सरकार की सफलता गिनते हुए कहा कि पंजाम में हर वर्ग के लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है, फिर चाहे बच्चे की शिक्षा हो या बेरोजगारो को रोजगार देने की बात हो. महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी कई योजनाएं हैं. उन्होंने बताया कि ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत अब तक 74.59 लाख महिलाओं का पंजीकरण हुआ है, जबकि 65 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि पहुंचाई जा चुकी है. वहीं बुजुर्गों को तीरथ करवाने का जिम्मा भी हमारी सरकार ने लिया है, मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, नैना देवी और अमृतसर साहिब की यात्रा कर चुके हैं।
अब हरिद्वार-ऋषिकेश, खाटू श्याम-सालासर बालाजी और मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों के लिए भी यात्राओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.
- भूलकर भी न करें ये काम : थाली में जूठन, बिस्तर पर खाना और रात में दही खाने से रूठ जाते हैं ग्रह …
- चचेरे भाई ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, परिवार ने भी नहीं दिया साथ, अब कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
- बाइक के उड़े परखच्चे, सड़क पर बिखरी जिंदगी, एक युवक की मौत
- ओडिशा में ₹3,855 करोड़ का बड़ा औद्योगिक निवेश: 12 जिलों में लगेंगे 22 नए प्रोजेक्ट्स, 7 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
- ओडिशा में बाढ़ के बावजूद स्थगित नहीं होगी OPSC परीक्षा, राजस्व मंत्री ने कहा- अभ्यर्थियों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था करेगी सरकार

