पंजाब में भाजपा प्रमुख की घोषणा के बाद केजरीवाल ने भाजपा में साधा निशाना, सोशल मीडिया में पोस्ट चर्चा पर पंजाब में भाजपा के प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों को बनाए जाने के बाद इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कटाक्ष किया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने पंजाब चुनाव के मैदान को छोड़ दिया है। चुनाव का प्रचार सिर्फ ईडी और सीबीआई की रेड तक सीमित रहेगा।
अरविंद केजरीवाल एक्स पोस्ट में लिखा, ”केवल ढिल्लों जी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करके बीजेपी ने पंजाब चुनाव छोड़ देने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी का पंजाब में चुनाव प्रचार अब केवल ED और CBI की रेड तक सीमित होगा। पिछली कुछ रेड में बीजेपी देख चुकी है कि पंजाबी इन टुच्ची मुच्ची रेड से नहीं डरते।” अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया में डाले गए इस पोस्ट की चर्चा हो रही है।

पोस्ट में तरह तरह के रिएक्शन आ रहे है। यह जिम्मेदारी मिली थी केवल को आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ संभाल रहे थे। वहीं, केवल सिंह ढिल्लों अब तक पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देख रहे थे। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने संगठन में बड़ा सियासी बदलाव किया है। चुनाव में उनकी खास भूमिका देखने को मिलेगी।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

