लुधियाना. आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना में सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने अस्पताल में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। मान और केजरीवाल अस्पताल के वार्डों का दौरा करेंगे और वहां भर्ती मरीजों से भी मुलाकात करेंगे.

इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज इनडोर स्टेडियम में एक रैली भी करेंगे. फिलहाल, पार्टी ने रैली का कार्यक्रम जारी नहीं किया है. केजरीवाल और मान कल भी लुधियाना में थे, जहां उन्होंने जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल में लोगों से मुलाकात की.
मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख ने पश्चिमी क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के समर्थन में वोट मांगने की अपील भी की। इसके अलावा, केजरीवाल ने कल रेडिसन होटल में कारोबारियों के साथ बैठक की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
