रणधीर परमार, छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर छतरपुर के कुपी गांव के नजदीक बराना नदी में 12 दिन से चल रहे धरने को बड़ा समर्थन मिला है। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धरना स्थल पर पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की ओर से इस आंदोलन को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने धरने पर सांस्कृतिक प्रदर्शन कर रहे विस्थापित किसानों से बात की। 

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना किसानों के हित में नहीं है। सरकार बुंदेलखंड के किसानों की जमीन छीनकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इस धरने के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 

उमंग सिंगार ने कहा कि केन-बेतवा के नाम पर बुंदेलखंड के किसानों की उपजाऊ जमीन डूब क्षेत्र में जा रही है और सरकार मुआवजे को लेकर भी गंभीर नहीं है। धरने में शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के समर्थन के बाद अब केन-बेतवा का ये मुद्दा और गरमा गया है। धरने पर बैठे किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m