केरल (Kerala Vidhan Sabha Chunav Result Live) में 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। यहां वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में यूडीएफ आगे है। सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट लगातार पांचवीं बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहा है।एग्जिट पोल के नतीजे कुछ अलग संकेत मिले हैं।
एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट इस बार बढ़त बनाता दिख रहा है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि एग्जिट पोल कई बार गलत भी साबित होते हैं।
एग्जिट पोल में यूडीएफ को बढ़त
ज्यादातर अनुमानों में यूडीएफ को एलडीएफ से आगे दिखाया गया है। अनुमान है कि 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए पर्याप्त हैं। वहीं, एलडीएफ के बहुमत से पीछे रहने की संभावना जताई गई है। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो राज्य में सत्ता परिवर्तन तय माना जाएगा। हालांकि, मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नहीं दिख रहा है और कई सीटों पर करीबी टक्कर की संभावना भी बनी हुई है।
केरल में कांग्रेस का क्या होगा
आज मतगणना में केरल भी सुर्खियों में रहेगा। देखना होगा कि क्या यहां वामपंथी गठबंधन (LDF) का क्या होता है। क्या केरल में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) का क्या होगा। क्या स्पष्ट बहुमत मिल सकेगा। यह भी देखना होगा कि अगर केरल में लेफ्ट की हार होती है तो 73 साल में पहली बार देश के किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

