Objectionable Post Against KC Venugopal: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर मामला दर्ज किया गया है। फेसबुक पर AICC के महासचिव पर ये अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है। आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता और वकील जॉनसन अब्राहम की शिकायत पर अलप्पुझा साइबर क्राइम पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस ने सोमवार (28 सितंबर) को बताया कि AICC के महासचिव को निशाना बनाकर फेसबुक परआपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पांचों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और केरलम पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कथित तौर पर 11 मई से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर कांग्रेस नेता वेणुगोपाल को निशाना बनाते हुए अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इनका मकसद नफरत फैलाना और सार्वजनिक शांति भंग करना था। पुलिस ने बताया कि ये पोस्ट तब किए गए थे जब राज्य विधानसभा चुनाव में UDF की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा चल रही थी। पुलिस के मुताबिक इस पद के लिए जिन लोगों के नामों पर चर्चा हो रही थी, उनमें वेणुगोपाल का नाम भी शामिल था और आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उनकी उम्मीदवारी का विरोध करते हुए पोस्ट किए थे। इन पर दुश्मनी पैदा करने या बढ़ावा देने के इरादे से गलत जानकारी फैलाने, दंगा भड़काने के इरादे या जानकारी के साथ जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण तरीके से गैर-कानूनी उकसावा देने और उपद्रव मचाने का आरोप है।
गृह मंत्री रमेश चेन्निथला के निर्देश पर साइबर विंग के आईजी को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। जॉनसन अब्राहम ने शिकायत के साथ साइबर हमले को अंजाम देने वाले पांच सोशल मीडिया हैंडल की जानकारी भी दी थी। जॉनसन ने पांच महीने पहले राज्य पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज कराई थी।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


