Dharm Desk – ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन का भी विशेष महत्व है। खासतौर पर केतु के नक्षत्र गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि केतु स्वयं अश्विनी, मघा और मूल नक्षत्र का स्वामी है। वर्तमान समय में केतु का मघा नक्षत्र में दूसरा चरण चल रहा है। 5 दिसंबर को केतु मघा नक्षत्र से निकलकर आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जब केतु अपने ही स्वामित्व वाले नक्षत्र में गोचर करता है तो उसका प्रभाव अधिक स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है। मघा नक्षत्र का संबंध सिंह राशि से है और इसे राजसी सत्ता, पूर्वजों, पैतृक गौरव तथा वंश परंपरा से जोड़कर देखा जाता है। केतु को वैराग्य, मोक्ष, आध्यात्मिकता और पुराने कर्मों से मुक्ति का कारक माना जाता है। ऐसे में मघा नक्षत्र में केतु की उपस्थिति व्यक्ति के भीतर सत्ता, प्रतिष्ठा और परिवारिक परंपराओं को लेकर आत्ममंथन की स्थिति पैदा कर सकती है । इस अवधि का प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से सकारात्मक हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मघा नक्षत्र में केतु का यह चरण इन पांच राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति के जीवन पर गोचर का वास्तविक प्रभाव उसकी जन्मकुंडली, दशा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है।
मेष राशि
जातकों के लिए केतु का यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है । कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से अटके कार्यों में गति आ सकती है। व्यापारियों को कोई बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि के साथ पेशेवर जीवन में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क वालों के लिए यह समय मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह राशि
मघा नक्षत्र सिंह राशि से संबंधित होने के कारण जातकों के लिए ये गोचर विशेष महत्व रखता है। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आने के साथ करियर में नए रास्ते खुलने की संभावना है।
धनु राशि
जातकों के लिए केतु का गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभ कारी माना जा रहा है। आय में वृद्धि और करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते है। मेहनत का उचित फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कानूनी मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।
मीन राशि
जातकों के लिए ये गोचर व्यापार के लिहाज से सकारात्मक हो सकता है। व्यापार में लाभ बढ़ने और नए-नए अवसर मिलने की संभावना है। साझेदारी से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिल सकती है । परिवार और करीबी लोगों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ने के संकेत है।



