चंडीगढ़। पंजाब में भाजपा का नया प्रधान नियुक्त किया गया है। बरनाला से पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी हाईकमान ने राज्य का पार्टी प्रधान बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने 3 और राज्यों में अपने सूबा प्रधान के नाम का ऐलान किया है। अन्य स्थान की बात करे तो दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, हरियाणा में अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देवरॉय को ये कमान सौंपी गई है।
केवल सिंह ढिल्लों पिछले दो दशकों से पंजाब, खासकर बरनाला की राजनीति में एक बेहद सक्रिय चेहरा रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर साल 2007 और 2012 में बरनाला से विधायक चुने गए थे, जहां 2012 में उन्होंने एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी रह चुके हैं।

हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के संगरूर लोकसभा चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जून 2022 में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का रुख किया। भाजपा ने उन्हें संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार भी बनाया गया था।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
