शशांक द्विवेदी, खजुराहो। आज से आयोजित होने वाले खजुराहो अंतरराष्ट्रीय कार्निवल फेस्टिवल (Khajuraho International Carnival Festival) में देश के अलावा विदेश से भी इनस्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें से अफगानिस्तान से आए ड्राई फ्रूट्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिन्हे अफगानी भाषा में मटिया कहते हैं। सलाम अफगान ड्राई फ्रूट्स स्टॉल में मामरा, चिलगोजा, शिलाजीत, किसमिस, बादाम, अंजीर, पिस्ता, खुबानी, खजूर, चीड़ के मेवे के अलावा अफगानी चाय भी पर्यटक खरीद सकते हैं।
खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय कार्निवल/नृत्य महोत्सव 2026 का आयोजन 20 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। यह महोत्सव मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग (उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी द्वारा) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शिल्पग्राम और मेला ग्राउंड में शिल्प, हथकरघा और व्यंजन शामिल होंगे। वहीं देश-विदेश के कलाकार कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी आदि प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा ‘कलाकारों का संवाद, वर्कशॉप, हस्तशिल्प बाज़ार और भोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं भगवान शिव की नृत्य मुद्राओं की प्रदर्शनी की जाएगी।
20 से 26 फरवरी तक की नृत्य प्रस्तुतियां (समय- शाम 6:30 बजे से)
20 फरवरी
- पद्मश्री ममता शंकर, कोलकत्ता – कथक
- अनुराधा वेंकटरमन, चेन्नई – भरतनाट्यम
- शुभदा वराडकर, मुम्बई – ओडिसी
21 फरवरी
- विश्वदीप, दिल्ली – कथक
- अक्मादल काईनारोवा, कजाकिस्तान – भरतनाट्यम
- प्रभात मेहतो, झारखंड – छाऊ
22 फरवरी
- एसएनए अवार्डी थोकचोम इवेमुबि देवी, मणिपुर – मणिपुरी
- पद्मश्री दुर्गाचरण रनवीर, ओडिसा – ओडिसी
- सत्रिया केंद्र समूह, असम – सत्रिया
23 फरवरी
- नव्या नायर, चेन्नई – भरतनाट्यम
- एसएनए अवार्डी कोट्टक्कल नंदकुमार नायर, केरल – कथकली
- पद्मश्री पद्मजा रेड्डी, हैदराबाद – कुचिपुड़ी
24 फरवरी
- शिंजनी कुलकर्णी, दिल्ली – कथक
- पद्मश्री इलियाना सिटर, भुवनेश्वर – ओडिसी
- पद्मश्री कलामंडलम क्षमावेती, केरल – मोहिनीअट्टम
25 फरवरी
- एसएनए अवार्डी शाश्वती सेन, दिल्ली – कथक
- मोहंती, भुवनेश्वर – ओडिसी
- एसएनए अवार्डी नयनसखी देवी, मणिपुर – मणिपुरी
- खुशबू पांचाल, उज्जैन – कथक समूह
26 फरवरी
- सुनयना हजारीलाल, मुम्बई – कथक
- पद्मश्री प्रतिभा प्रहलाद, बैंगलुरु – भरतनाट्यम
- एसएनए अवार्डी सुश्री भावना रेड्डी, दिल्ली – कुचीपुड़ी
- प्रभुतोष पांडा, भुवनेश्वर – ओडिसी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


