शंशाक द्विवेदी, खजुराहो। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। ‘वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेम्पल्स’ परिसर में स्थित ऐतिहासिक विश्वनाथ मंदिर और नंदी मंदिर को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के तीन रंगों की आकर्षक एवं भव्य लाइटिंग से रोशन किया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘मुसंघी’ प्रोजेक्ट या राष्ट्रवाद की पहल? संघ के मुस्लिम मंच के युवाओं पर फोकस; MP में छिड़ी सियासत

चंदेल राजवंश द्वारा निर्मित और यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल खजुराहो के इन प्राचीन मंदिरों की यह मनमोहक सुंदरता देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m