खाखरा गुजरात का एक बहुत ही हल्का, कुरकुरा और हेल्दी स्नैक है. इसे पतली रोटी की तरह बेलकर धीमी आंच पर सेंका जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं की खाखरा लंबे समय तक स्टोर किया जा सकने वाला नाश्ता है. इसे आमतौर पर सुबह के नाश्ते में या चाय के साथ खाया जाता है. इसमें तेल कम होता है, इसलिए इसे एक हेल्दी स्नैक भी माना जाता है.

घर पर बना खाखरा बाजार के मुकाबले ज्यादा ताजा, स्वच्छ और पौष्टिक होता है, और इसे आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते हैं.तो आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी.
सामग्री
गेहूं का आटा-1 कप
तेल-1–2 चम्मच
नमक-½ चम्मच
अजवाइन-½ चम्मच
हल्दी-½ चम्मच
पानी (आटा गूंधने के लिए)
विधि
- एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक, अजवाइन और हल्दी डालें. इसमें 1–2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें और अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- हर लोई को बहुत पतला (रोटी से भी पतला) बेल लें.
- तवा गर्म करें और बेले हुए खाखरे को तवे पर डालें. कपड़े या स्पैचुला से दबाते हुए धीमी आंच पर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेकें.
- जब खाखरा अच्छी तरह कुरकुरा हो जाए तो उसे प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें. चाय के साथ,दही या अचार के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़ककर परोसें.
टिप्स
- खाखरा बहुत पतला बेलना जरूरी है, तभी वह कुरकुरा बनेगा.
- धीमी आंच पर ही सेकें, वरना जल सकता है.
- आप इसमें मेथी, जीरा या कसूरी मेथी मिलाकर अलग-अलग फ्लेवर भी बना सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

