शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवतियां आपस में हाथापाई करते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि क्लब में देर रात तक दारू पार्टी चल रही थी। यह युवतियां नशे में धुत थीं। क्लब के बाहर निकलते ही किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गई। वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।
यह पूरा मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार की रात युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर युवतियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि क्लब में देर रात तक दारू पार्टी चल रही थी। हाथापाई कर रही चारों युवतियां नशे में धुत थीं। रात करीब 2.30 बजे क्लब के बाहर बीच सड़क पर एक दूसरे के साथ मारपीट की।
ये भी पढ़ें: जेवर और नकदी लेकर महिला घर से गायबः पति ने प्रेम प्रसंग की जताई आशंका, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट
इस दौरान वहां मौजूद किसी ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट में एक युवती को चोटें आई है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। एमपी नगर जोन-2 में रातभर नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

